धोनी को जन्मदिन पर मिला ये स्पेशल गिफ्ट

Updated: Thu, Jul 07 2016 18:57 IST
धोनी को जन्मदिन पर मिला ये स्पेशल गिफ्ट ()

7 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE). 

भारतीय टीम के वनडे और टी- 20 टीम के कप्तान धोनी का आज जन्मदिवस है। इस मौके पर धोनी को सबसे बड़ा गिफ्ट मिला है। आपको बता दें कि धोनी पर बन रही बायोपिक " एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" का एक नया पोस्टर आज धोनी की जन्मदिवस पर रिलीज किया गया है।

धोनी पर बन रही फिल्म का पोस्टर फॉक्स स्टार हिन्दी ने अपने सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर #HappyBirthdayMahi के टैग के साथ लांच किया है।
 
इसके अलावा धोनी की किरदार निभा रहे सुशांत सिंह रातपुत ने भी अपने सोशल नेटवर्क साइट पर नया पोस्टर पोस्ट किया और उसमें कैप्शन देते हुए लिखा है " कैप्टन, लीडर, वीनर, बुहत सारे नाम औऱ एक जर्नी जिसके बारे में किसी को नहीं पता..य़हां हैं फिल्म एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का ऑफिशियल फोटो..

इस फोटो में धोनी के जीवन का हर एक पड़ाव दिखाया जाएगा। धोनी पर बन रही फिल्म 20 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इस बायोपिक में धोनी की पत्नी पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें