लंदन, 3 जून| हाशिम अमला (103) की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चैम्पियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में शनिवार को श्रीलंका के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा है। अमला और फॉफ डू प्लेसिस (75) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 145 रनों की साझेदारी की बदौलत एक समय 33 ओवरों में एक विकेट पर 183 रन बना चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम कहीं बड़े स्कोर की और बढ़ती लग रही थी, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर कई विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 299 के स्कोर पर सीमित कर दिया। लाइव स्कोर

अमला ने 115 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। अमला और प्लेसिस को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज विकेट पर जम नहीं सका।

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ सुष्मिता की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बांधे रखा। टीम ने अपने 50 रन 13.5 ओवरों में पूरे किए। इससे पहले उसने 13वें ओवर की पहली गेंद पर 44 के कुल स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (23) का विकेट खो दिया था।

हालांकि इसके बाद अमला और डु प्लेसिस ने रन गति को तेज किया। इस जोड़ी ने 6.74 की औसत से 21.3 ओवरों में 145 रनों की साझेदारी की। यह चैम्पियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। प्लेसिस 34वें ओवर में नुवान प्रदीप की गेंद को शॉर्ट मिडविकेट के ऊपर से मारने के प्रयास में दिनेश चंडीमल के हाथों लपके गए। चांडीमल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने 70 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने 34वें ओवर से 43वें ओवर के बीच 10 ओवरों में मात्र 51 रन जोड़े।

कप्तान अब्राहम डिविलियर्स कुछ खास नहीं कर सके चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से दक्षिण अफ्रीका बैकफुट पर दिखाई देने लगी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की और रन गति को एक बार फिर नीचे ले आए। डेविड मिलर 18 रन बनाकर 226 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। मिलर के रूप में दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा।

अमला शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रन आउट हो गए। अमला का यह 25वां शतक था। उन्होंने इसके लिए 151 पारियां खेलीं और सबसे कम पारियों में 25 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के कप्तान विराट कोहली की पछाड़ा। कोहली ने 25 शतक पूरा करने के लिए 162 पारियां खेली थीं।

अंत में ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 20 गेंदों में पांच चौके तथा एक छक्के की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। क्रिस मौरिस 20, व्यान पार्नेल नाबाद सात रनों का योगदान दे सके। श्रीलंका की तरफ से प्रदीप ने दो विकेट लिए। सुरंगा लकमल और सीकुगे प्रसन्ना को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार