Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में विराट कोहली (38 गेंदों पर नाबाद 69 रन) और देवदत्त पडिक्कल (26 गेंदों पर 61 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।

Advertisement

SRH vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 22 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

Advertisement

SRH vs RCB Head To Head Record

कुल - 27
सनराइजर्स हैदराबाद - 14
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 12
बेनतीजा - 01

SRH vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

SRH vs RCB Probable Playing XI

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर - साकिब हुसैन।

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।

Advertisement

SRH vs RCB Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SRH vs RCB Match Prediction, SRH vs RCB Pitch Report, Today's Match SRH vs RCB, IPL 2026, SRH vs RCB Prediction, SRH vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार