Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का चौथा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (2 मार्च) को खेला जाएगा। इस मैच में SRH के तीन मैच विनर शामिल नहीं होंगे। एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण अब तक आईपीएल से नहीं जुड़ सके हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के गन गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

इस मैच में जोस बटलर पर दांव खेला जा सकता है। बटलर ने पिछले सीजन रनों का अंबार लगाया था। उन्होंने 17 मैचों में कुल 863 रन जड़े थे। जोस एक बार फिर आपको खूब पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक या संजू सैमसन को चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

SRH vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 02 अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

SRH vs RR, Pitch Report

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में होगी। यहां एक हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करना चाहेगी। पहली इनिंग का औसत स्कोर 196 रन रहता है।

SRH vs RR Head-to-Head

कुल - 16
सनराइजर्स हैदराबाद - 08
राजस्थान रॉयल्स - 08

SRH vs RR Team News:

सनराइजर्स हैदराबाद - एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन उपलब्ध नहीं हैं।

राजस्थान रॉयल्स - प्रसिद्ध कृष्णा इंजर्ड हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

SRH vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs RR Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन
बल्लेबाज- राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI 

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी / फजलहक फारूकी

Rajasthan Royals Probable Playing XI 

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार