India vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Highlights: भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत पर श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी मेजबान टीम ने भारत पर 16 रन की बढ़त मिली है।
बता दें कि बारिश के चलते अंपायरों ने तीसरे सत्र का खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया और सोनल दिनुशा (7 रन) और केशरा नुवानथा (3) नाबाद रहे।
दूसरी पारी में श्रीलंका के मिडल ऑर्डर पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने शानदार खेल दिखाया, जिसके चलते फॉलोऑन के बाद श्रीलंका ने बढ़त हासिल। मुकाबले में अपना दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए पसिंदु ने 173 गेंदों में 92 रन की पारी खेली, वहीं कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रन बनाए।
पसिंदु और कामिंदु ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 170 गेंदों में 115 रन की पार खेली। एक दौरान मजबूत दिख रही श्रीलंकाई पारी तीसरे सत्र में बैकफुट पर चली गई, जब 9 रन के अंदर 3 विकेट गिरे। एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 209 रन ता और 218 रन तक 6 विकेट गिर गए।
भारत के लिए दूसरी पारी में मानव सुथार ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन ने 1-1 विकेट लिया।
चौथे दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम की पहली पारी 280 रनों पर सिमट गई। जिससे भारत को 213 रनों की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन मिला। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने 162 गेंदों में 103 रन और पसिंदु सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल औऱ ध्रुव जुरेल के शानदार शतकों से पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित की थी।