Sri Lanka vs Australia 1st Test Day 2 Highlights:  श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

मेजबान श्रीलंका अभी भी पहली पारी में 610 रन पीछे है। दिन के अंत पर कामिंदु मेंडिस और दिनेश चांदीमल नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क,नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमैन ने 1-1 विकेट लिया है। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। यह एशिया में ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक टेस्ट पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, जिन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 352 गेंदों में 232 रन की पारी खेली।  इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 251 गेंदों में 141 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 266 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

डेब्यू मैच खेल रहे विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने पहली पारी में ही शतक जड़ दिया। उन्होंने 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 90 गेंदों में शतक पूरा किया। वह टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 57 रन औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने नाबाद 46 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रभात जयसूर्या और जैफरी वैंडरसे ने 3-3 विकेट अपने खाते में डाले।  

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी।

Advertisement

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार