श्रीलंका के ऑलराउंडर इसुरु उदाना (Isuru Udana) ने शनिवार (31 जुलाई) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ पिछले हफ्ते खेला गया दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने प्रैस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

2009 में डेब्यू करने वाले  उदाना ने श्रीलंका के लिए 21 वनडे और 35 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेले जिसमें उनके नाम क्रमश: 18 और 27 विकेट दर्ज हैं। उदाना ने 2009 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था औऱ उस टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल पांच मैच खेले थे। इसके बाद 2012 में भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया, दो मैच खेलने के बाद उन्हें अगले मैके के लिए सात साल इंतजार करना पड़ा।  

Advertisement

33 वर्षीय उदाना हाल ही में भारत के खिलाफ हुई लिमिटेड ओवर सीरीज का हिस्सा थे। जिसमें वह वनडे औऱ टी-20 सीरीज दोनो में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। 

बता दें कि श्रीलंका को सितंबर की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है और इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप। ऐसे में उदाना का जाना श्रीलंकाई टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार