तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (4/22) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को यहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 38 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.3 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत की ओर से भुवनेश्वर के अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि क्रुणाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पारी में चरीथ असालंका ने 44, अविष्का फर्नाडो ने 26, मिनोद भानुका ने 10, धनंजय डी सिल्वा ने नौ, आशेन बंडारा ने नौ, वनिंदु हसारंगा शून्य, चमीका करुणारत्ने तीन, कप्तान दासुन शनाका 16, इसुरु उदाना ने एक और दुशमंथा चमीरा ने एक रन बनाया जबकि अकीला धनंजय एक रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत की ओर से सूर्यकुमार के अलावा कप्तान शिखर धवन ने 46, संजू सैमसन ने 27, पृथ्वी शॉ ने शून्य और हार्दिक पांड्या ने 10 रन बनाए जबकि ईशान किशन 20 और क्रुणाल पांड्या तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की ओर से दुशमंथा चमीरा और वनिंदु हसारंगा ने दो-दो विकेट जबकि चमीका करुणारत्ने ने एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार