England vs Sri Lanka 3rd Test: पथुम निसांका (Pathum Nissanka)  के तूफानी शतक और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैड में 21 टेस्ट मैच में श्रीलंका की यह चौथी जीत है।  हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

Advertisement

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 40.3 ओवरों में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। निसांका ने अपने करियर का दूसरा शतक पूरा करते हुए 124 गेंदों में 13 चौकों औऱ 2छ क्कों की मदद से नाबाद 127  रन की पारी खेली। वह इंग्लैंड में लक्ष्य का पीछा करते हुए टेस्ट शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 39 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 61 गेंदों में नाबाद 32 रन की पारी खेली।  

Advertisement

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन ने एक-एक विकेट चटकाया। 

पहली पारी में 62 रन की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड टीम 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लबाज जेमी स्मिथ (67) औऱ डेन लॉरेंस (35) के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। 

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में लाहिरू कुमारा ने 4 विकेट, विश्वा फर्नांडो ने 3 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट औऱ मिलन रत्नायके ने 1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में कप्तान ओली पोप (154) और बेन डकेट (86) की पारियों की बदौलत 325 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई थई। जिसमें कप्तान धनंजय डी सिल्वा (69), पथुम निसांका (64) और कामिंदु मेंडिस (64) ने शानदार अर्धशतक जड़े।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार