8 जून, ओवल (CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने कमाल करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पूरा स्कोरकार्ड हिन्दी में

Advertisement

श्रीलंका के लिए दनुष्का गुनथिलका ने 76, कुसल मेंडिस 89 और कुशल परेरा ने 47 रन बनाए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूस 52 और असेला गुणरत्ने 34 ने मिलकर श्रीलंका को मैच जीताने में खास भूमिका निभाई। भारत के तरफ से कोई भी गेंदबाज कुछ कमाल नहीं कर पाया और भुवी को 1 विकेट मिला। श्रीलंका के 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। आपको बता दें कि श्रीलंका का पहला विकेट केवल 11 रन पर गिर गए थे लेकिन उसके बाद दनुष्का गुनथिलका औऱ कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 159 की पार्टनरशिप कर भारत को मैच से बाहर कर दिया।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी टीम के द्वारा सबसे ज्यादा रन चेस कर मैच जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंका ने बना दिया। इससे पहले बांग्लादेश को इसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड ने 308 रन बनाकर मैच जीता था तो वहीं साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्राकी की टीम ने 305 रन बनाकर भारत को हराया था। 

 इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी और रोहित शर्मा (78) तथा महेंद्र सिंह धौनी (63) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर द ओवल मैदान पर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 321 रन बनाने में सफल रही। 

रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने उसे शानदार शुरुआत दी जिसका फायदा अंत में पूर्व कप्तान धौनी ने खूब उठाया और तेजी से रन बटोरे, हालांकि कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए युवराज सिंह आज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

रोहित और धवन की जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरू से विकेट के लिए तरसा दिया था। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। 

इस जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजी को पूरी तरह से बेअसर कर दिया। आखिरकार लसिथ मलिंगा ने 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित को थिसरा परेरा के हाथों कैच करा अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। 

रोहित ने 79 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे। टीम के खाते में एक रन ही जुड़ा था कि कोहली को नुवान प्रदीप ने खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। युवराज थोड़ा संघर्ष करते दिखे। उन्होंने स्वभाव के विपरीत 18 गेंदों में सात रन बनाए। उन्हें असेला गुणारत्ने ने अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

धौनी ने इसके बाद धवन का साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 261 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर धवन मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए। 128 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का मारने वाले धवन का यह चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोर है। 

इसके अलावा वह चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आ गए हैं। यह उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है। उनके अलावा उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम तीन-तीन शतक हैं। 

Advertisement

धवन के बाद भारत का अगला विकेट हार्दिक पांड्या (9) के रूप में गिरा। धौनी ने 52 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और सात चौके मारे। केदार जाधव ने 13 गेंदों में तीन चौके तथा एक छक्के की मदद से 25 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से मलिंगा ने दो विकेट लिए। सुरंगा लकमल, प्रदीप, परेरा, गुणरात्ने को एक-एक सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार