अबू धाबी, 2 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 21 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए चौथी पारी में सिर्फ 136 रनों का लक्ष्य हासिल करना था लेकिन श्रीलंका ने रंगना हेराथ और दिलरुवान परेरा की स्पिन जोड़ी के दम पर मैच के अंतिम दिन सोमवार को पाकिस्तान को 47.4 ओवरों में 114 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। 

Advertisement

हेराथ ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए जबकि परेरा ने तीन विकेट हासिल किए। दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

श्रीलंका ने पहली पारी में कप्तान दिनेश चंडीमल के 155 और निरोशन डिकवेला के 83 रनों के दम पर 419 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने जवाब में अपनी पहली पारी में 422 रन बनाते हुए तीन रन की बढ़त ले ली थी। 

यासिर शाह के पांच विकेट की मदद से पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और उसे 138 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। 

लग रहा था कि पाकिस्तान इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन हेराथ और परेरा की फिरकी में उसके बल्लेबाज फंस गए और उसे हार का सामना करना पड़ा। 

चौथे दिन के अपने स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 69 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका जल्द ही पवेलियन लौट गई। टीम के खाते में चार रन ही जुड़े थे कि सुरंगा लकमल (13) को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेज दिया। 

Advertisement

यहां से पाकिस्तान ने लगातार विकेट लेकर श्रीलंका को सस्ते में समेट दिया। श्रीलंका की तरफ से एक छोर संभाले खड़े रहे निरोशन डिकवेला 40 रनों पर नाबाद लौटे। 

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने पांच विकेट सिर्फ 36 रनों पर ही गंवा दिए। हारिस सोहेल (34) और कप्तान सरफराज अहमद (19) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन 78 के कुल स्कोर पर हेराथ ने सरफराज को और 98 के कुल स्कोर पर पेररा ने सोहेल को पवेलियन भेज पाकिस्तान को खतरे में डाल दिया। 

Advertisement

यहां से पाकिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने की कोशिशें की लेकिन सफल नहीं हो सके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार