श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 14 ओवर में बिना विकेट खोये 80 रन बना लिए है। वो अफगानिस्तान के द्वारा पहली पारी में बनाये गए स्कोर से 118 रन पीछे है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन 62.4 ओवरों में 198 के स्कोर पर सिमट गयी थी। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले दिन स्टंप्स के समय श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने 37 गेंद में 7 चौको की मदद से 42 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। वहीं निशान मदुष्का 48 गेंद में 6 चौको की मदद से 36 रन बनाकर उनका साथ दे रहे है। श्रीलंका जिस हिसाब से इस मैच में खेल रहा है उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

Advertisement

अफगानिस्तान की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाये। उन्होंने 139 गेंद में 13 चौको की मदद से 91 रन की पारी खेली। उनके अलावा नूर अली जादरान ने 46 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। रहमत और नूर अली ने 57 (85) रन की साझेदारी निभाई। इकराम अलीखिल और क़ैस अहमद ने क्रमशः 21(50) और 21(44) रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट विश्व फर्नांडो ने हासिल किये। 3-3 असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या को मिले। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, क़ैस अहमद, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार