पल्लेकेले (श्रीलंका), 28 अगस्त | श्रीलंका की क्रिकेट टीम का भारतीय टीम के सामने इस तरह से कमजोर नजर आना घरेलू प्रशंसकों को जरा भी रास नहीं आ रहा है और यहीं कारण है कि अब उनका गुस्सा बस पार्किं ग से निकलकर मैदान तक आ पहुंचा है।

Advertisement

पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को जब भारत जीत से कुछ ही रन दूर था। उस समय 44वें ओवर में श्रीलंका के प्रशंसकों का गुस्सा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया। प्रशंसकों ने गुस्से में बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं और कुछ बोतलें मैदान तक आ पहुंची। स्टेडियम का स्टॉफ इन बोतलों को मैदान से हटाने में लगा था, लेकिन प्रशंसकों का बोतलें फेंकना जारी था। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

इस कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को चोट लगने के डर से कुछ देर के लिए मैदान से हटा दिया गया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होते देख अंपायर ने मैच को जारी रखने का फैसला लिया। भारत को अपनी जीत दर्ज करने में केवल सात गेंदों का सामना करना पड़ा। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

श्रीलंका के प्रशंसकों की नाराजगी के कारण भारतीय टीम की जीत में देरी हुई। हालांकि, भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले दाम्बुला में पहले वनडे मैच में श्रीलंका को मिली हार के बाद श्रीलंकाई प्रशंसकों ने टीम की बस के आगे विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार