दुबई, 31 अगस्त (CRICKETNMORE)| भारत के हाथों चौथे वनडे मैच में मिली 168 रनों से हार के बाद श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर है। उसकी इंग्लैंड में 2019 में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को इस हार से तगड़ा झटका लगा है। 

Advertisement

श्रीलंका को वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई और 0-4 से पीछे है।

Advertisement

वर्ल्ड कप में इस साल 30 सितंबर तक मेजबान इंग्लैंड के अलावा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष सात टीमों को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा जबकि बाकी टीमों को क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा। हालांकि श्रीलंका की सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारत से 0-4 से पिछड़ने के बाद श्रीलंका को अब वेस्टइंडीज की आगामी सीरीज में उसकी कम से कम एक हार पर निर्भर होना पड़ेगा, अगर ऐसा होता है तो श्रीलंका को वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल सकती है। 

अगर श्रीलंका रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच में जीत हासिल कर लेता है तो उसके 88 अंक हो जाएंगे, हालांकि यह क्वालीफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। 

विंडीज के पास श्रीलंका से आगे निकलने का मौका है। अगर वह आने वाले अपने छह मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो वह भी 88 अंकों पर पहुंच जाएगी। ऐसे में वह दशमलव अंकों के आधार पर श्रीलंका पर बढ़त लेने में सफल हो जाएगी। 

Advertisement

वेस्टइंडीज को 13 सितंबर को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 19 से 29 सितंबर के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

अगर श्रीलंका भारत के खिलाफ 5-0 से हारता है तो विंडीज को वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश के लिए आयरलैंड को मात देनी होगी और इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाना होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार