5 अगस्त। तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को 78 रन से हराकर सीरीज में 3- 0 की बढ़त ले ली है। साफथ अफ्रीकी टीम ने 364 रन का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था जिसके सामने श्रीलंकन टीम 285 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्कोरकार्ड

Advertisement

श्रीलंका के तरफ से सबसे ज्यादा धनंजय डीसिल्वा से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से गेंदबाज लुंगी नजीडि ने 4 विकेट तो वहीं एंडिल फेहेलुकवेओ ने 3 विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले श्रीलंका ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम ने कमाल करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 363 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के लिए डेब्यू करने वाले रीज़ा हेन्ड्रिक्स ने इतिहार रचते हुए अपने डेब्यू वनडे में ही शतक जमाकर धमाल मचा दिया। 

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से जेपी डुमिनी ने भी 92 रन की पारी खेली। श्रीलंका की धरीत पर साउथ अफ्रीकी टीम का यह सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

Advertisement

रीज़ा हेन्ड्रिक्स साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से डेब्यू वनडे में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने गए हैं। रीज़ा हेन्ड्रिक्स ने केवल 89 गेंद पर शतक जमाया।

टीमें

साउथ अफ्रीका: क्विनटन डी कोक , हाशिम अमला, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, फेफ डु प्लेसिस (कप्तान), जीन-पॉल डुमिनी, डेविड मिलर, विलम मुलडर, एंडिल फेहेलुकवे, कागिसो रबादा, ताब्राइज शमसी, लुंगी नजीडि

Advertisement

श्रीलंका : उपुल थारंगा, निरोशन डिकवेल , कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला दानंजय, सुरंगा लकमल, प्रभाथ जयसूर्या, लाहिरू कुमारा

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार