एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेनि‍थ लियानागे तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने उन्हें एक बार फिर से टीम में जगह दिलाई है।

Advertisement

एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार(9 सितंबर) को श्रीलंका क्रिकेट ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। 30 वर्षीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेनि‍थ लियानागे को टीम में शामिल किया गया है, जिससे श्रीलंका का स्क्वाड अब 17 खिलाड़ियों का हो गया है।

Advertisement

लियानागे की यह वापसी तीन साल बाद हो रही है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2022 में भारत के खिलाफ धर्मशाला में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि, इस बीच उन्होंने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

हाल ही में अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर लियानागे ने शानदार फॉर्म दिखाई। जहां उन्होंने पहले वनडे मैच में नाबाद 70 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में भी उपयोगी योगदान दिया। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में है, जहां उसका मुकाबला अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग से होगा। टीम ने 2022 में एशिया कप का खिताब टी20 फॉर्मेट में जीता था और इस बार भी उसी लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका का एशिया कप 2025 स्क्वाड:
चरित असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसानका, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका, कमिंदु मेंडिस, जनि‍थ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालगे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार