26 फरवरी,नई दिल्ली। अविष्का फर्नांडो (127) और कुसल मेंडिस के शानदार शतकों के दम पर श्रीलंका ने हबनटोटा में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 346 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।  

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (1) को विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर अविष्का फर्नांडो ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 239 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए वनडे में किसी भी जोड़ी द्वारा तीसरे विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

फर्नांडो ने 123 गेंद खेली औऱ 10 चौकों की बदौलत से 127 रन बनाए, वहीं मेंडिस ने 119 गेंदों का सामना करने हुए 12 चौकों की बदौलत 119 रन बनाए। इसे अलावा थिसारा परेरा ने 36 रन बनाए। जिसके चलते श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 345 रन बनाए।

वेस्टइडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने 4 और अल्जारी जोसेफ ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सभी गेंदबाज फ्लॉप रहे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार