कुशल परेरा पर लग सकता है 4 साल का प्रतिबंध

Updated: Sat, Dec 26 2015 22:19 IST

दुबई, 26 दिसम्बर | प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का संदिग्ध पाए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अस्थायी प्रतिबंध झेल रहे श्रीलंका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर कुशल परेरा पर चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। परेरा दिसंबर में हुए डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के संदिग्ध पाए गए थे, जिसके बाद उनका दूसरा नमूना लिया गया। एक वेबसाइट अनुसार, उनके दूसरे नमूने से भी डोपिंग की पुष्टि हुई है। श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले अक्टूबर में उनका परिक्षण किया गया था जिसमें वह संदिग्ध पाए गए थे। उसी समय उनका दूसरा नमूना भी लिया गया था।

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आईसीसी ने उन्हें पहले नमूने के परिक्षण में संदिग्ध पाए जाने के बाद सात दिसंबर को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था। श्रीलंका के खेल मंत्री दयाश्री जयाशेकेरा ने कहा, "हम इसके खिलाफ अपील करेंगे, क्योंकि पिछले चार बार हुए डोप टेस्ट के दौरान यह परिणाम नहीं आए थे। हम उनके साथ हैं और उन्हें हरसंभव मदद करने को तैयार हैं।

एजेंसी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें