श्रीलंका और यूएई के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मंगलवार को होगा।

Advertisement

SL vs UAE: Match Preview:

एशिया कप विनर श्रीलंका का आगाज टी-20 वर्ल्ड कप में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अपने पहले मैच में लंकाई टीम को नामीबिया से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम की बल्लेबाज़ी पूरी तरफ फ्लॉप रही। कप्तान दासुन शनाका ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली। स्टार बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे ने 21 गेंदों पर 20 रन बनाए। वहीं सात बल्लेबाज़ दो अंकों में रन तक नहीं बना सके। यूएई के खिलाफ अब टीम के बल्लेबाज़ों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ भी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए। नामीबिया के खिलाफ चमीरा, मदुशन और करुणारत्ने ने 9.00 से भी ज्यादा के इकोनॉमी से रन लुटाए। इस मैच में प्रमोद मदुशन ने दो विकेट हासिल किए। महेश थीक्षना, चमीरा, करुणारत्ने और हसरंगा को एक-एक विकेट मिला।

टी-20 वर्ल्ड कप में यूएई की भी शुरुआत हार के साथ हुई है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुहम्मद वसीम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन वसीम ने महज़ 87.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की। चिराग सूर(12), काशिफ दाऊद(15), वृतिया अराविंद(18) को शुरुआत मिली, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। यूएई के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। जुनैद ने अपने कोटे में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बेसिल हमीद, अफजल खान, पलानीयन मयप्पन और जहूर खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

SL vs UAE: Match Details

दिन - मंगलवार, अक्टूबर 18, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार सुबह 01:30 बजे
वेन्यू - कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग

SL vs UAE: Match Prediction

एशिया कप चैंपियन श्रीलंका मैच में फेवरेट रहेगी।

SL vs UAE Head-to-Head

कुल - 01
श्रीलंका - 01
यूएई - 00

SL vs UAE: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस हॉटस्पार पर भी मैच को इन्जॉय कर सकते हैं।

SL vs UAE Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट नहीं दिया गया है।

SL vs UAE Probable Playing XI:

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसानका, भानुका राजपक्षे, गुणथिलका, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, चमीरा, मधुशन

यूएई: मुहम्मद वसीम, चिराग सूरी, वृति अरविंद (विकेटकीपर), चुंदंगापॉयल रिजवान (कप्तान), बासिल हमीद, जवार फरीद, अयान अफजल खान, काशिफ दाऊद, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान

SL vs UAE Fantasy XI:

विकेटकीपर – कुसल मेंडिस
बल्लेबाज - पथुम निसानका, मुहम्मद वसीम, भानुका राजपक्षे, चिराग सूरी
ऑलराउंडर- दासुन शनाका, वानिंदु हसरंग
गेंदबाज़- जुनैद सिद्दीकी, थीक्षाना, कार्तिक मयप्पन, जहूर खान

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार