श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी-20 टूनामेंट के कार्यक्रमों में बदलाव किया है और अब 21 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी, ताकि इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास क्वारंटाइन में रहने का समय मिल सके। एलपीएल की शुरुआत पहले 14 नवंबर से होनी थी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा 13वें सीजन में खेल रहे खिलाड़ियों को भी इसमें खेलने का मौका मिल सके।

Advertisement

एसएलसी ने एलपीएल के टूर्नामेंट निदेशक रेविन विक्रमरत्ने के हवाले से कहा, "चूंकि आईपीएल 10 नवंबर तक चलेगा, इसलिए हमने सोचा कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाले उन खिलाड़ियों के लिए कुछ समय रखी जाए, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए एलपीएल में खेलना चाहते हैं।"

Advertisement

एपीएल टूर्नामेंट खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट एक अक्टूबर को निकलना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर नौ अक्टूबर का दिया गया है।

इनमें क्रिस गेल, डैरैन सैमी, डैरेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, कोलिन मुनरो, मुनाफ पटेल और रवि बोपरा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसमें पांच फ्रेंचाइजी भाग लेगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी में कुल 19 खिलाड़ी होंगे, जिसमें छह विदेशी और 13 श्रीलंकाई खिलाड़ी होंगे। यह टूर्नामेंट वैसे 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

23 मैचों की एलपीएल लीग रांगिरी डांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार