30 जनवरी। चौथे वनडे में शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी को आराम भी दिया जा सकता है। 

Advertisement

आपको बता दें कि चौथा वनडे रोहित शर्मा का बतौर खिलाड़ी 200वां वनडे मैच होने वाला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 8 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 7 में भारत को जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

वनडे में रोहित शर्मा के नाम अबतक कुल 215 छक्के दर्ज हो गए हैं जो धोनी के रिकॉर्ड के बराबर है। धोनी ने भी अबतक वनडे में 215 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने 215 छक्के जड़ने के लिए 183 पारियां खेली है तो वहीं धोनी ने वनडे में 215 छक्के 259 पारियों के दौरान जड़ा है।

रोहित शर्मा भारत के तरफ से 200वनडे मैच खेलने वाले दुनिया के 79वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ - साथ आपको बता दें कि 199वनडे तक रोहित शर्मा से ज्यादा सिर्फ दो खिलाड़ी ही बना पाए हैं।

विराट कोहली ने 199 वनडे मैच तक 8767 रन बनाए थे तो वहीं एबी डीविलियर्स के नाम 8520 रन दर्ज हुए थे। वहीं रोहित शर्मा के नाम 199 वनडे मैच तक कुल 7799 रन दर्ज हैं।

रोहित शर्मा के नाम वनडे में एक कैलेंडर ईयर में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। रोहित शर्मा ने साल 2017 में 46 छक्के जड़े थे।

Advertisement

साल 2015 में एबी ने एक साल के दौरान कुल 58 छक्के जमाए थे तो वहीं पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी ने 2002 में 48 छक्के वनडे में जमाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार