Stephen Fleming Likely To Be Appointed As England's New Test Head Coach: न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की गिनती दुनियाभर के बेस्ट कोचों में की जाती है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से अलग होने का फैसला किया और हेड कोच का पद छोड़ा। अब स्टीफन फ्लेमिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए होड बनने वाले हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। वो ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट के हेड कोच का पद छोड़ा। इस पॉजिशन की रेस में सिर्फ स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा इंग्लैंड के रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी जैसे उम्मीदवार हैं।

53 वर्षीय स्टीफन फ्लेमिंग एक कोच के तौर पर बेहद ही सफल रहे हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स IPL की बेस्ट फ्रेंचाइजी बनकर सामने आई जिसने पांच बार टूर्नामेंट का टाइटल जीता। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका की SA20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजी की कोचिंग की। वो द हंड्रेड टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव के हेड कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो अगर स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के हेड कोच बनते हैं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से जिम्मेदारी संभालेंगे। ध्यान दें कि फिलहाल इंग्लिश टीम के पास टेस्ट फॉर्मेट में ना ही कोई कैप्टन और ना ही कोई हेड कोच मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर स्टीफन फ्लेमिंग के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट, 280 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में लगभग 40 की औसत से 7172 रन, वनडे फॉर्मेट में लगभग 32 की सौत से 8037 रन और टी20 फॉर्मेट में 22 की औसत से 110 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार