कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शारजाह में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित करते हुए दिल्ली को सिर्फ 130 रनों पर ही रोक दिया।

Advertisement

इस मैच में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन अपना पहला मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ ने बनाए। हालांकि, वो जिस ओवर में आउट हुए वो काफी मज़ेदार रहा। लॉकी फर्ग्यूसन के उस ओवर में पहले तो स्मिथ स्कूप शॉट खेलने से चूक गए और गेंद लगने के बाद मैदान पर गिर गए।

Advertisement

इसके बाद वो मैदान पर लोटे हुए नजर आए। स्मिथ के घायल होने के बाद कुछ देर मैच रुका रहा और जब मैच शुरू हुआ तो अगली ही गेंद पर वो डरे हुए नज़र आए और सीधी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

अगर इस मैच की बात करें तो केकेआर को मैच जीतने के लिए 128 रनों की जरूरत है। पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी मुश्किल है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर की टीम आंद्रे रसल के बिना इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार