बेंगलुरू, 29 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत के खिलाफ गुरुवार को चौथे वनडे में 21 रनों से जीत मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ खुश हैं।ऑस्ट्रेलिया ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर भारत को मात देते हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज में आखिरकार अपना खाता खोला। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने डेविड (124) और एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए हुई रिकार्ड 231 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबानों के सामने 335 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। भारत पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन ही बना सका। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कर वितरण समारोह में स्मिथ ने कहा, "जीत कर अच्छा लग रहा है। डेविड और फिंच ने बेहतरीन पारियां खेलीं। उन्होंने बहुत अच्छे से पारी को आगे बढ़ाया और बनाया। मध्य में हमने जरूर कुछ लगातार विकेट खो दिए थे, लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अंत में अच्छी पारी खेलते हुए 330 के पार पहुंचाया। यहां 300 का स्कोर सुरक्षित नहीं होता।"

वार्नर और फिंच जब खेल रहे थे तब लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 360-370 के करीब जाएगी, लेकिन इन दोनों के विकेट लगातार गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। हालांकि अंत में पीटर ने 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 334 के स्कोर तक पहुंचाया।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

स्मिथ ने अपने गेंदबाजों के बारे में कहा, "इस स्कोर का बचाव करते हुए जीत हासिल करना हमारे लिए अच्छा है। नई गेंद से हमारे गेंदबाज स्टम्प के बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अंत में हमने अच्छी वापसी की।"

वार्नर का यह 100वां वनडे मैच था। वह सौवें मैच में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

कप्तान स्मिथ ने अपने उप-कप्तान वार्नर की जमकर तारीफ की। 

कप्तान ने कहा, "बैठ कर वार्नर को इस तरह खेलते हुए देखकर मजा आया। पिछले दो साल से वह वनडे में जिस फॉर्म में हैं वह कमाल है। वह लगातार एक खिलाड़ी के तौर पर सुधार करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार