भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने यह साफ कर दिया है कि वो इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि विराट केवल टी-20 की कप्तानी से हटेंगे और वनडे तथा टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे।

Advertisement

इसी बीच भारत के अगले कप्तान की तलाश चल रही है और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का कहना है कि भारत के पास कई ऐसे विकल्प हैं जो टीम के लिए टी-20 में अगले कप्तान बन सकते हैं।

Advertisement

स्टेन ने इस दौरान कुछ ऐसे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का नाम बताया जो भारत के लिए टी-20 में बागडोर संभाल सकते हैं। उन्होंने इन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी स्टेन की लिस्ट में शामिल है।

स्टेन ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा,"उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं। आप आईपीएल में जाकर देख सकते हैं। आपके पास सूर्यकुमार यादव है जो मुझे लगता है किसी ना किसी समय पर आ ही जाएंगे। आपके पास ऋषभ पंत हैं जो बेहतरीन लग रहे हैं। उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी है जैसे अय्यर और रोहित। इनमें से सब ये कर सकते हैं, आपको बस वो जिम्मेदारी देनी है। भारत इस चीज में बहुत अच्छा है। उन्होंने एक खिलाड़ी को लंबे समय के लिए कप्तानी दी है और उन्होंने अच्छा किया है।"

हालांकि डेल स्टेन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जो उनके हिसाब से भारत के लिए टी-20 में कप्तानी संभाल सकता है और कही ना कही कोहली के बाद टीम को बेहतर रूप से संचालित कर सकता है। स्टेन का मानना है कि अगर रोहित को कप्तानी मिलती है तो उनके अंदर युवा खिलाड़ी खुद को बेहतर तरीके से प्रदर्शन करते हुए देख सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार