भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से कर उन पर बोझ न डाला जाए। कार्तिक ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने आईक्यूओओ पॉडकास्ट के 'क्वेस्ट टॉक' के आने वाले एपिसोड में कहा, "वैभव जो कर रहा है, वह बहुत खास है। लेकिन मैं लोगों से यह नहीं चाहता कि वे उसे 'अगला सचिन' कहना शुरू कर दें। वह अभी सिर्फ 15 साल का है और इस उम्र में ऐसा शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मेरा मानना ​​है कि सचिन ने जो किया था, वह असाधारण था। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी।"

Advertisement

कार्तिक ने कहा, "सचिन के सामने जितनी चुनौतियां मैदान पर थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगी। उसके पास क्रिकेट के हुनर ​​की कोई कमी नहीं है। उसे तो खेल के बाहर की चीजों से निपटना सीखना होगा।"

2008 से लेकर 2026 तक आईपीएल में हुए बदलावों पर चर्चा करते हुए कार्तिक ने कहा, "आईपीएल अपनी शुरुआत से लेकर आज जिस मुकाम पर है, वह पूरी तरह से एक अलग ही रूप ले चुका है। इस खेल ने तेजी से विकास किया है। इसमें बहुत कुछ बदल गया है।"

कार्तिक ने कहा, "सचिन के सामने जितनी चुनौतियां मैदान पर थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं। वैभव के सामने आने वाली चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगी। उसके पास क्रिकेट के हुनर ​​की कोई कमी नहीं है। उसे तो खेल के बाहर की चीजों से निपटना सीखना होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और आलोचकों को हैरान और रोमांचित किया है। सूर्यवंशी ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार