आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो गया है। आइए, आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीजन दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Advertisement

कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ग्रीन आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ग्रीन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी भी बैटिंग पोजीशन पर खेल सकते हैं, यानी केकेआर उन्हें टॉप और मिडिल ऑर्डर दोनों में इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, वह गेंद से भी काफी प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।

Advertisement

फिन एलन: टी20 विश्व कप 2026 में फिन एलन ने महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। एलन आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। एलन की हालिया फॉर्म काफी शानदार है और इसी कारण उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। न्यूजीलैंड का सलामी बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखता है।

डेवाल्ड ब्रेविस: आईपीएल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 मुकाबलों में 225 रन बनाए थे। ब्रेविस अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिसकी झलक उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दिखाई थी। ब्रेविस का प्रदर्शन एसए20 लीग में भी काफी शानदार रहा और उन्होंने 676 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रेविस इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

फिन एलन: टी20 विश्व कप 2026 में फिन एलन ने महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। एलन आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। एलन की हालिया फॉर्म काफी शानदार है और इसी कारण उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। न्यूजीलैंड का सलामी बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विल जैक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लिए हाल ही में खत्म हुआ टी20 विश्व कप 2026 कमाल का गुजरा था। जैक्स ने टूर्नामेंट में खेले 8 मुकाबलों में 176 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 226 रन बनाए थे। इसके साथ ही उनका प्रदर्शन गेंद से भी शानदार रहा था और वह 9 विकेट निकालने में सफल रहे थे। विल जैक्स मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम के लिए जैक्स ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार