भारत के पूर्व बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना ​​है कि पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बीच के ओवरों में युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी न करवाकर बड़ी रणनीतिक तौर पर बड़ी चूक की। पीबीकेएस को डीसी के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के गेंदबाज सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 210 रनों का बचाव करने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (56 रन) और डेविड मिलर (51 रन) की बदौलत धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक पंजाब किंग्स का टीम में अनुभवी लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी न करवाने का फैसला रहा।

Advertisement

अभिनव मुकंद ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' पर बात करते हुए कहा कि चहल का इस्तेमाल आदर्श रूप से बीच के चरण में किया जाना चाहिए था, जब अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स पारी को फिर से संभाल रहे थे। उन्होंने कहा, "आपको उन्हें 7 से 15 ओवर में गेंदबाजी करवानी होगी। ऐसे हालात में जब मिलर और अक्षर रन बना रहे हों, तो कप्तान के लिए उन्हें गेंद देना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपको चहल का इस्तेमाल करना था, तो उन्हें आपको सातवें ओवर में गेंद सौंपनी चाहिए थी जब अक्षर और स्टब्स क्रीज पर थे।"

पंजाब किंग्स के गेंदबाज सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 210 रनों का बचाव करने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल (56 रन) और डेविड मिलर (51 रन) की बदौलत धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक पंजाब किंग्स का टीम में अनुभवी लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी न करवाने का फैसला रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के अनुसार, चहल के लिए सही समय 7 से 10 ओवर के बीच में था। उन्होंने कहा कि अगर चहल संघर्ष भी करते, तो पंजाब किंग्स के पास बैकअप के तौर पर मार्कस स्टोइनिस मौजूद थे। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 38 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में थी और पंजाब किंग्स मैच में पूरी तरह से हावी थी। हालांकि, इसके बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रनों की अहम साझेदारी निभाते हुए डीसी की मैच में वापसी करा दी। अंत में माधव तिवारी ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पांचवीं जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार