ODI World Cup: ढाका प्रीमियर डिविजन क्रिकेट लीग (डीपीएल) में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच के दौरान बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई।

Advertisement

मैच रेफरी देबब्रत पॉल ने बताया कि मोहम्मडन की कप्तानी कर रहे तमीम ने पहली पारी के दौरान सिर्फ एक ओवर की फील्डिंग की। सीने में तकलीफ होने के चलते तमीम मैदान से बाहर चले गए और उन्होंने सीधा केपीजे अस्पताल का रुख किया।

Advertisement

चिकित्सकों से परामर्श के बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्होंने अन्य अस्पताल जाने के लिए वापस मैदान का रुख किया। लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण वह अन्य अस्पताल का रुख नहीं कर पाए। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें फिर नाज़ुक हालत में उसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी धमनियों में ब्लॉकेज की पुष्टि हुई।

बीकेएसपी के मुख्य क्रिकेट कोच मोंटू दत्ता ने संवाददाताओं को बताया, "तमीम टॉस के दौरान पूरी तरह से स्वस्थ थे लेकिन अस्वस्थ महसूस करने के बाद वह अपनी कार से अस्पताल के लिए रवाना हुए। चिकित्सकों ने उन्हें मना किया लेकिन तमीम अपने स्तर पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए वापस आए।"

चिकित्सकों द्वारा जारी औपचारिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, "वह नाज़ुक हालत में हमारे पास वापस आए। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद हमने ब्लॉकेज हटाने के लिए एंजियोग्राम और एंजियोप्लास्टी की। मेडिकल प्रक्रिया सफल रही और इस समय वह हमारी देखरेख में हैं। मेडिकल स्टाफ और बीकेएसपी के बीच समन्वय के चलते समय पर तमीम का उपचार संभव हो पाया।"

बीकेएसपी के मुख्य क्रिकेट कोच मोंटू दत्ता ने संवाददाताओं को बताया, "तमीम टॉस के दौरान पूरी तरह से स्वस्थ थे लेकिन अस्वस्थ महसूस करने के बाद वह अपनी कार से अस्पताल के लिए रवाना हुए। चिकित्सकों ने उन्हें मना किया लेकिन तमीम अपने स्तर पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए वापस आए।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार