करुण नायर (31), केएल राहुल (28), कप्तान अक्षर पटेल (39), ट्रिस्टन स्टब्स (31) और आशुतोष शर्मा (37) की शानदार पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को आठ विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

गुजरात ने टॉस जीतकर तेज गर्म मौसम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की तरफ से कोई बड़ी पारी नहीं खेली गयी लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

आशुतोष शर्मा ने पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट होने से पहले मात्र 19 गेंदों पर 37 रन में दो चौके और तीन छक्के उड़ाए। नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और दो छक्के मारे। स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल ने नौ गेंदों पर 18 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

राहुल एक छक्के के साथ ही आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए। राहुल ने 128वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। राहुल ने तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 159 पारियां लीं। सूची में अन्य भारतीयों में एमएस धोनी (165 पारी), विराट कोहली (180 पारी), रोहित शर्मा (185 पारी) और सुरेश रैना (193 पारी) शामिल हैं।

आशुतोष शर्मा ने पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट होने से पहले मात्र 19 गेंदों पर 37 रन में दो चौके और तीन छक्के उड़ाए। नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और दो छक्के मारे। स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल ने नौ गेंदों पर 18 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार