Third ODI Match Between India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम को एक मजबूत दावेदार बताया है।

Advertisement

सैकिया ने आठ टीमों की मार्की प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन चुनने का श्रेय अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को दिया। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में बुमराह की जगह शामिल किया गया है, जबकि वरिष्ठ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के साथ तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे।

Advertisement

सैकिया ने शुक्रवार को 'आईएएनएस' से कहा, "हमने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। और मुझे विश्वास है कि हम ट्रॉफी जीतेंगे। भारत के पास इतनी बड़ी बेंच स्ट्रेंथ है, और मुझे नहीं लगता कि इससे (जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति) टीम संयोजन पर कोई बड़ा असर पड़ेगा।"

सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने टूर्नामेंट में दोनों के शानदार प्रदर्शन पर भरोसा जताया। भारत के कप्तान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ा, जबकि कोहली ने अंतिम वनडे में अर्धशतक जड़कर अपने सूखे को खत्म किया और मेजबान टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इससे पहले सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

सैकिया ने कहा,"टीम में सब कुछ बहुत सकारात्मक है (रोहित शर्मा और विराट कोहली फॉर्म में वापस आ गए हैं); इंग्लैंड सीरीज देखें; नतीजे आपके सामने हैं। दुबई में भी हालात कमोबेश भारतीय हालात जैसे ही होंगे। भारत ने (इंग्लैंड के खिलाफ) वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप और टी20 में 4-1 से जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम का मनोबल और जज्बा उच्चतम स्तर पर है।''

सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सचिव ने टूर्नामेंट में दोनों के शानदार प्रदर्शन पर भरोसा जताया। भारत के कप्तान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ा, जबकि कोहली ने अंतिम वनडे में अर्धशतक जड़कर अपने सूखे को खत्म किया और मेजबान टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इससे पहले सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार