भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि राशिद खान अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। राशिद ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले।
राशिद गुजरात टाइटंस की 77 रनों की धमाकेदार जीत के नायक रहे। दीप दासगुप्ता ने कहा कि राशिद आरआर के खिलाफ लय में दिखाई दिए और उनकी सारी गेंदें स्टंप्स को टारगेट कर रही थीं।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' संग बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, "शुभम दुबे का विकेट देखिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज को ओवर द विकेट से गेंद की गई थी। अगर राशिद गेंद को ऑफ स्टंप या ऑफ स्टंप के बाहर से टर्न कराते हुए मिडिल स्टंप को हिट करते हैं, तो यह सच में एक अच्छी गेंद होती है।"
उन्होंने आगे कहा, "आरआर के खिलाफ इस मुकाबले में राशिद अपनी पुरानी लय में दिखे। अगर आपको याद हो जब राशिद अपनी बेस्ट फॉर्म में थे, तो लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी।"
दासगुप्ता ने बताया कि राशिद ने तीन विकेट बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करके लिए, जबकि एक बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू किया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने पूरी पारी में लगातार स्टंप्स को टारगेट किया।
उन्होंने आगे कहा, "आरआर के खिलाफ इस मुकाबले में राशिद अपनी पुरानी लय में दिखे। अगर आपको याद हो जब राशिद अपनी बेस्ट फॉर्म में थे, तो लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 55 रनों का योगदान दिया। जीटी की यह इस सीजन की सातवीं जीत रही, जिसके बाद टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।