T20 World Cup Cricket Match: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। तेज गेंदबाज का फोकस इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज की तैयारी पर है।

Advertisement

पैट कमिंस को पहले ही मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। कमिंस गर्मियों में घरेलू मुकाबलों की तैयारी के लिए फिटनेस पर फोकस करेंगे।

Advertisement

वहीं, जोश हेजलवुड पहले टीम में शामिल थे, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है।

हालांकि, जोश हेजलवुड अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों देश 10-24 अगस्त के बीच तीन टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। यह मैच डार्विन, केर्न्स और मैके में आयोजित होंगे।

पैट कमिंस अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज लिए वापसी की योजना बना रहे हैं। कमिंस नवंबर के अंत में होने वाली एशेज सीरीज से पहले भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के कुछ मैच खेल सकते हैं। यह तेज गेंदबाज न्यू साउथ वेल्स के लिए शेफील्ड शील्ड मुकाबले भी खेल सकता है।

हालांकि, जोश हेजलवुड अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों देश 10-24 अगस्त के बीच तीन टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। यह मैच डार्विन, केर्न्स और मैके में आयोजित होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कमिंस ने विश्व कप-2023 के फाइनल के बाद से सिर्फ दो बार ही वनडे में अपनी टीम की कप्तानी की है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टखने की समस्या के चलते वह इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार