विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी रचाने जा रहे हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं।

Advertisement

सूत्रों ने बताया है कि शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। 5 मार्च को दोनों शादी रचाएंगे, जो मुंबई में होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

अर्जुन एक तेज गेंदबाज और एक काबिल लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिन्हें कुछ हफ्तों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था।

अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 207 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 120 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, उस साल अर्जुन को चोट के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया था।

अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 207 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 120 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अर्जुन तेंदुलकर ने 22 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 48 विकेट लेने के अलावा, 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 25 विकेट के साथ 155 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार