ऑस्ट्रेलिया ए क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 1 और प्रियांश आर्या 0 पर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी नहीं चले और 8 रन पर आउट हो गए।

Advertisement

एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा ने 122 मैच में 94 रन की पारी खेली। वर्मा ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। रियान पराग ने भी 54 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारत ए ने 45.5 ओवर में 246 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स ने 4, विल सदरलैंड-तनवीर सांगा ने 2-2 विकेट लिए।

एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा ने 122 मैच में 94 रन की पारी खेली। वर्मा ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। रियान पराग ने भी 54 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारत ए ने 45.5 ओवर में 246 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज मैकेंजी हार्वे (70) और कूपर कोनोली (50) की अर्धशतकीय पारी ने 16.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एकमात्र विकेट फ्रेजर का गिरा, वे 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर निशांत सिंधु का शिकार बने। जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के रोमांच को जिंदा रखा है। पांच अक्टूबर को सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार