साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।

मार्को जानसेन ने यह उपलब्धि सिर्फ अपने 24वें मैच में हासिल की है। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर पोलॉक को पीछे छोड़ा है। प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे तेज 100 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड वर्नोन फिलेंडर के नाम है, जिन्होंने यह मुकाम अपने 19वें मैच में हासिल किया था। वहीं, डेल स्टेन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने 100 विकेट 20वें मैच में पूरे किए थे।

जानसेन टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 3,864 गेंदें डालकर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस को पीछे छोड़ा है। वकार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 3,976 गेंदें डाली थीं। इस सूची में टॉप पर डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 3,631 गेंदें डालकर 100 विकेट पूरे किए।

दूसरे दिन के टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 191 रन लगा लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मैट रेनशॉ ने मिलकर 58 रन जोड़े। हेड ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

जानसेन टेस्ट क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 3,864 गेंदें डालकर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस को पीछे छोड़ा है। वकार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 3,976 गेंदें डाली थीं। इस सूची में टॉप पर डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 3,631 गेंदें डालकर 100 विकेट पूरे किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार