वेस्ट लंदन क्लब आर्सेनल ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई महिला फुटबॉलर स्टेफ कैटली के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल की घोषणा की है, जो बीते 6 वर्षों से क्लब की डिफेंस लाइन का अहम हिस्सा रही हैं।

Advertisement

स्टेफ कैटली जुलाई 2020 में मेलबर्न सिटी से आकर इस इंग्लिश क्लब में शामिल हुई थीं। उन्होंने गनर्स के लिए 165 मैच खेले, जिसमें चार गोल किए और साथ ही इन वर्षों में टीम की डिफेंस में भी अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

32 वर्षीय डिफेंडर ने आर्सेनल में अपने समय के दौरान दो लीग कप खिताब (यूईएफए विमेंस चैंपियंस लीग और फीफा चैंपियंस कप) जीता है। पिछले सीजन में उस ऐतिहासिक यूरोपीय जीत में स्टेफ ने अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने इस टूर्नामेंट के सभी पांच नॉकआउट मुकाबलों में शुरुआत की और फाइनल में बार्सिलोना को हराते हुए 'क्लीन शीट' (बिना कोई गोल खाए मैच जीतना) बनाए रखने में मदद की।

स्टेफ के शानदार 2024/25 सीजन के कारण उन्हें 2025 में बैलन डी'ओर के लिए नॉमिनेशन मिला, जबकि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2025, 2024 और 2020 में अपने देश का पीएफए महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता।

कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के बाद स्टेफ कैटली ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो, मैं कहीं और नहीं जाना चाहती थी। कोच और क्लब का मुझ पर इतना भरोसा करना हमेशा ही अच्छा लगता है। यह फैसला लेना बहुत ही आसान था। यह सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। मुझे याद है कि जब मैं पहली बार इस क्लब में आई थी, तो अपने पहले ही ट्रेनिंग सेशन में घायल हो गई थी। उसके बाद, पूरे सीजन मैं लगभग बाहर ही रही, अलग-अलग चोटों से जूझती रही, और मुझे घर से बहुत दूर होने का एहसास होता था। बिल्कुल नई टीम, नया देश, सब कुछ नया था।"

स्टेफ के शानदार 2024/25 सीजन के कारण उन्हें 2025 में बैलन डी'ओर के लिए नॉमिनेशन मिला, जबकि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2025, 2024 और 2020 में अपने देश का पीएफए महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मेलबर्न में जन्मी स्टेफ पिछले 14 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया की सीनियर खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने जून 2012 में, 18 साल की उम्र में, 'मैटिल्डास' के लिए अपना सीनियर डेब्यू किया था। स्टेफ ने 146 बार अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है और 7 गोल किए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार