T20 World Cup: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को 2026-27 के इंटरनेशनल समर के लिए शेड्यूल जारी किया है। आठ महीनों की लंबी अवधि के दौरान 14 वेन्यू पर 27 मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबलों से होगी और इसका समापन अगले साल मार्च में एमएसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ टेस्ट मैच के साथ होगा।

Advertisement

'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज, जिसे कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के लिए आखिरी बड़ी चुनौती माना जा रहा है, जनवरी के मध्य या अंत में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ी जैसे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन अब तक भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, इसलिए यह दौरा उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं, भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कैलेंडर पुरुष और महिला टीमों के लिए सात महीनों तक फैला हुआ है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के लिए यह कार्यक्रम बेहद चुनौतीपूर्ण है। पुरुष टीम को दिसंबर की शुरुआत से लेकर मार्च के मध्य तक सिर्फ 14 हफ्तों में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जो अब तक का सबसे कठिन और थकाऊ शेड्यूल माना जा रहा है।

अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ घर से बाहर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज खेलेगी।

इस शेड्यूल की एक बड़ी खासियत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार चार टेस्ट मैचों की सीरीज है। साल 1999 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड तीन से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला मैच 9-13 दिसंबर के बीच पर्थ में, जबकि अगला मैच एडिलेड में 17-21 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। मेलबर्न 26-30 दिसंबर के बीच चौथे टेस्ट और सिडनी 4-8 जनवरी के बीच चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैदान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के चलते, टेस्ट शेड्यूल से गाबा को हटा दिया गया है। क्वींसलैंड, इसके बजाय, 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले, 13 से 17 अगस्त तक डार्विन में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैच खेलेगी। जनवरी से मार्च 2027 तक चलने वाली यह सीरीज, मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में उनका आखिरी असाइनमेंट होगा, जिसमें पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के लिए बहुत कुछ दांव पर होगा।

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम 13 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन वनडे मैच और उसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। लिमिटेड-ओवर्स का यह चरण पर्थ में शुरू होगा और कैनबरा में समाप्त होगा, जिसमें मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन सहित देश भर के विभिन्न स्थानों पर मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम अपने कैलेंडर का समापन 11 से 15 मार्च तक इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ करेगी, जो पहले टेस्ट मैच की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेला जाएगा। यह एकमात्र टेस्ट मैच 11 से 15 मार्च तक प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम 13 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन वनडे मैच और उसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। लिमिटेड-ओवर्स का यह चरण पर्थ में शुरू होगा और कैनबरा में समाप्त होगा, जिसमें मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन सहित देश भर के विभिन्न स्थानों पर मैच खेले जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद, सोफी मोलिनेक्स की अगुवाई वाली टीम अगले साल फरवरी में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं, फर्न्स 21 फरवरी से 7 मार्च 2027 के बीच 6 मैच खेलेंगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार