सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का बाबर आजम (Babar Azam) द्वारा एक रन लेने के फैसले को मना करना चर्चा का विषय बना हुआ है। सिडनी सिक्सर्स की पारी के 11वें ओवर में हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए बाबर और स्मिथ के बीच माहौल तनावपूर्ण कर दिया था।

Advertisement

मैच के बाद स्मिथ ने चैनल 7 से बातचीत में कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक था। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट तेज खेलने को कह रहा था, लेकिन उन्होंने एक ओवर और लेने की बात कही ताकि छोटी बाउंड्री का फायदा उठा सकें। स्मिथ ने कहा कि उस ओवर में करीब 32 रन बने, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हुए।

Advertisement

घटना तब हुई जब बाबर 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। क्रिस ग्रीन के ओवर में लगातार तीन डॉट गेंदें खेलने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से मना कर दिया। स्मिथ का इरादा पावर सर्ज के लिए स्ट्राइक अपने पास रखने का था। पावर सर्ज बीबीएल का दो ओवर का फ्लोटिंग पावरप्ले होता है, जिसे 10 ओवर के बाद कभी भी लिया जा सकता है।

ओवर के अंत में दोनों बल्लेबाजों के बीच पिच पर थोड़ी बातचीत हुई, जिसमें बाबर साफ तौर पर असंतुष्ट नजर आए। हालांकि स्मिथ ने अपने फैसले को जल्द ही सही साबित कर दिया। पावर सर्ज के दौरान उन्होंने रयान हैडली के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए। इस ओवर में कुल 32 रन बने। यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ और सिक्सर्स को तेजी से लक्ष्य के करीब ले गया।

स्मिथ ने 13वें ओवर में नाथन मैकएंड्रू के खिलाफ बाबर को स्ट्राइक दे दी। बाबर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। आउट होने के बाद बाबर को गुस्से में डगआउट की ओर जाते हुए देखा गया, जिसका संबंध पहले हुए फैसले से जोड़ा गया।

ओवर के अंत में दोनों बल्लेबाजों के बीच पिच पर थोड़ी बातचीत हुई, जिसमें बाबर साफ तौर पर असंतुष्ट नजर आए। हालांकि स्मिथ ने अपने फैसले को जल्द ही सही साबित कर दिया। पावर सर्ज के दौरान उन्होंने रयान हैडली के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए। इस ओवर में कुल 32 रन बने। यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ और सिक्सर्स को तेजी से लक्ष्य के करीब ले गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर के 65 गेंद पर नाबाद 110 रन की बदौलत 189 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ के 42 गेंदों पर 100 रन की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार