बांग्लादेश ने गुरुवार को तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 55 रनों से हराया। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश से मिले 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में 210 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हेनरी निकोल्स महज 4 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। विल यंग भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 19 रन बनाकर नाहिद राणा की गेंद पर आउट हुए। कप्तान टॉम लाथम का निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे वनडे में भी जारी रहा और वह 5 रन ही बना सके। मुहम्मद अब्बास ने 25 रनों का योगदान दिया। 61 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही न्यूजीलैंड की पारी को अब्बास और निक केली ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े।

Advertisement

बांग्लादेश ने गुरुवार को तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 55 रनों से हराया। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश से मिले 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में 210 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 265 रन लगाए। टीम की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। वहीं, लिटन दास ने 91 गेंदों में 76 रनों का योगदान दिया। तौहीद हृदय ने 29 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी खेली, तो मेहदी हसन ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में विलियमस ओ'रूर्के ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, तो बेन लिस्टर और जेडन लेनोक्स ने दो-दो विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार