एशिया कप 2025 में खराब प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहला टी20 चार विकेट से जीता था।

Advertisement

शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 147 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान ने 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 23 रन बनाए। नबी 12 गेंद पर 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई 17 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Advertisement

148 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता। बांग्लादेश के लिए कप्तान जाकिर अली ने 32, शमीम हुसैन ने 33 और नुरुल हसन ने 31 रन की पारी खेली। इन तीन पारियों की बदौलत 24 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजाई ने 3.1 ओवर में 23 रन देकर 4 और कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। इन दोनों का प्रयास अफगानिस्तान की जीत के लिए काफी नहीं रहा और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

148 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता। बांग्लादेश के लिए कप्तान जाकिर अली ने 32, शमीम हुसैन ने 33 और नुरुल हसन ने 31 रन की पारी खेली। इन तीन पारियों की बदौलत 24 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वनडे विश्व कप 2023 और टी20 विश्व कप 2024 में बड़ी-बड़ी टीमों को हराने वाली अफगानिस्तान एशिया कप 2025 के सुपर 4 में नहीं पहुंच सकी थी। टूर्नामेंट की शुरुआत में अफगानिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में लचर प्रदर्शन की वजह से टीम सुपर 4 में भी जगह नहीं बना सकी। बांग्लादेश सीरीज अफगानिस्तान के लिए वापसी के मौके की तरह थी। टीम इसमें सफल नहीं रही।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार