प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए।

Advertisement

चेन्नई में बिग बैश लीग का मुकाबला: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री संग मिलकर बिग बैश लीग को लेकर सबसे बड़ा ऐलान किया। दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल 12 दिसंबर को बीबीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब बिग बैश लीग का कोई भी मुकाबला विदेशी सरजमीं पर खेला जाएगा।

Advertisement

युवा बच्चों से मुलाकात और सराहना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले युवा टैलेंटड बच्चों से भी खास मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "एमसीजी में युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेते देखना बेहद प्रेरणादायक रहा। बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते देख यह साफ महसूस हुआ कि खेल लोगों को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों का रिश्ता लंबे समय से मजबूत रहा है। आने वाले वर्षों में दोनों देश कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहे हैं। ऐसे में खेल, युवा प्रतिभाओं के विकास, खेल ढांचे और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं।"

स्थालेकर को ऑटोग्राफ और स्टीव वॉ संग खिंचवाई फोटो: प्रधानमंत्री के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहे। पीएम ने स्टीव वॉ संग फोटो खिंचवाई और उनकी तारीफ भी की। वहीं, स्थालेकर ने प्रधानमंत्री मोदी का ऑटोग्राफ लिया।

स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग, निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।

स्थालेकर को ऑटोग्राफ और स्टीव वॉ संग खिंचवाई फोटो: प्रधानमंत्री के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहे। पीएम ने स्टीव वॉ संग फोटो खिंचवाई और उनकी तारीफ भी की। वहीं, स्थालेकर ने प्रधानमंत्री मोदी का ऑटोग्राफ लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

खेल रिश्तों को मजबूत करने पर जोर: पीएम मोदी के एमसीजी में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा, जबकि 2032 में ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन ओलंपिक का आयोजन होना है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स को देखते हुए दोनों देशों के पास खेल और इससे जुड़े उद्योगों में एक-दूसरे के लिए सहयोग बढ़ाने के प्राप्त अवसर नजर आते हैं। पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम के दौरान शेन वॉर्न स्टैंड का भी दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई भी दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार