New Zealand: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार है।

Advertisement

इस टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 46 रन पर समाप्त हुई थी, जो घरेलू मैदान पर उसका न्यूनतम स्कोर था। जबकि, इसी पिच पर कीवी बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए।

रचिन (134), डेवोन कॉनवे (91) और टिम साउदी (65) ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रन की बड़ी बढ़त दिलाई।

युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।

रचिन और साउदी ने आठवें विकेट के लिए 137 रन जोड़े, जो भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के लिए आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

युवा ऑलराउंडर ने कहा, "मैं बस साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहा था। टिम साउदी के साथ साझेदारी ने मेरी मदद की, हमारा लक्ष्य स्पष्ट था और हम जानते थे कि हमें क्या करना है। हालांकि विकेट पूरी तरह से अलग है, आसपास के माहौल को जानना अच्छा है। बल्लेबाजी के लिए यह एक शानदार विकेट है।"

पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने सतर्कता भरा रुख अपनाया और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े, लेकिन एजाज पटेल ने इस जोड़ी को तोड़ा। यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली का विकेट भी गिरा लेकिन तब तक टीम ने एक अच्छा टोटल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था।

रचिन ने विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी पर कहा, "वो निश्चित रूप से एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी, लेकिन हम मैच में अभी भी मजबूत स्थिति में है।"

तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 231/3 था। सरफराज खान 70 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत पहली पारी में 46 रनों पर ढेर होने के बाद अब दूसरी पारी में 125 रनों से पीछे है।

रचिन ने विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी पर कहा, "वो निश्चित रूप से एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी, लेकिन हम मैच में अभी भी मजबूत स्थिति में है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार