New Zealand: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अगले मुकाबले में कमबैक करने का पक्का इरादा बना लिया है।

Advertisement

ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में जुझारू बल्लेबाजी की और मात्र एक रन से शतक से चूक गए।

Advertisement

मैच के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया और अगले मुकाबले में टीम की जोरदार वापसी का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने कहा, "यह गेम आपकी लिमिट को टेस्ट करता है। यह आपको एकदम से नीचे ले जाएगा, फिर ऊपर पहुंचा देगा और एक बार फिर से एकदम नीचे कर देगा। लेकिन, जो लोग इस चीज को पसंद करते हैं, वो हर बार मजबूती के साथ डटे रहते हैं। बेंगलुरु के क्राउड ने जिस तरह का प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए उन्हें आभार। हम मजबूती के साथ कमबैक करेंगे।"

पहली पारी में मिली असफलता के बावजूद भारत ने सरफराज खान (150) और ऋषभ पंत (99) की मदद से दूसरी पारी में जोरदार वापसी की और स्कोरबोर्ड पर 462 रन जोड़े और मेहमान टीम के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विल यंग (नाबाद 48) और रचिन रविंद्र (नाबाद 39) ने 75 रनों की मैच विजयी साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से टेस्ट जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पहली पारी में जडेजा की गेंद पर विकेटकीपिंग करते हुए पंत के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। उनकी अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने मैच के बाकी बचे हिस्से में विकेटकीपिंग की।

हालांकि, पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 99 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और शनिवार को सरफराज खान (150) के साथ 177 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

यह 1988 (36 साल बाद) के बाद से भारत में न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट जीत थी। भारतीय धरती पर 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ तीसरी जीत थी। न्यूजीलैंड 2000 के बाद से भारत में चौथी पारी में 100+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली पहली मेहमान टीम भी बन गई।

Advertisement

हालांकि, पंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 99 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और शनिवार को सरफराज खान (150) के साथ 177 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार