IPL Match Between Royal Challengers: आईपीएल 2024 में सीएसके का सफर खत्म हो चुका है। इस बीच एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसने एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने का विलेन बना दिया है।

Advertisement

शनिवार देर रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अंतिम ओवर में सीएसके का छठा आईपीएल खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

Advertisement

आरसीबी की पांच बार की चैंपियन सीएसके पर 27 रनों की जीत के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि कैसे एमएस धोनी का छक्का ही आरसीबी के लिए जीत में मददगार साबित हुआ।

फाफ डु प्लेसिस की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना किसी सपने का पूरा होने की तरह है क्योंकि सीजन में जो हाल इस टीम का था, उसे देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम टॉप-4 में भी पहुंच सकती है।

आरसीबी की प्लेऑफ तक की राह काफी अलग रही। जो टीम सीजन के पहले भाग के दौरान अंक तालिका में सबसे नीचे रही उसने दूसरे भाग में बल्ले, गेंद और मैदान में जबरदस्त प्रयासों का प्रदर्शन करते हुए लगातार छह मैच जीते, जिसमें चेन्नई के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण और कठिन चुनौती में भी जीत शामिल है।

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सीएसके को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर एमएस धोनी थे, जिनसे सभी गेंदबाज डरते थे।

Advertisement

आरसीबी ने यश दयाल पर भरोसा दिखाया। हालांकि, माही ने पहली ही गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह सिर्फ बाउंड्री के बाहर ही नहीं, बल्कि सीधे छत को पार करते हुए स्टेडियम के बाहर ही पहुंच गई। यह वही क्षण था जिसने मैच का पासा पलट दिया।

कार्तिक के मुताबिक गेंद खो जाने और गेंदबाजों को नई गेंद दिए जाने से टीम को मैच जीतने में मदद मिली।

मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा, "सबसे अच्छी चीज आरसीबी के लिए यह हुई कि एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में ग्राउंड के बाहर छक्का लगा दिया। इसकी वजह से हमें नई गेंद मिल गई और फिर गेंदबाजी करना आसान हो गया।"

Advertisement

गेंद बदले जाने के बाद अगली ही गेंद पर धोनी आउट हो गए। दयाल ने पैर पर धीमी गेंद फेंकी जो बल्ले का किनारा लेकर गई और कैच लपक लिया गया, जिससे मैच पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में आ गया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार