IPL Match Between Royal Challengers: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है। यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं।

Advertisement

धोनी के इस सीजन में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया।

Advertisement

धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और यह उनका लगातार 18वां आईपीएल सीजन होगा। इनमें से 16 सीजन उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं। उन्होंने अब तक 264 मुकाबलों में 5243 रन बनाए हैं और आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, "हम धोनी दबाव क्यों डालें? जब भी लोगों ने उनकी क्षमता पर संदेह किया, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से जवाब दिया। इस उम्र में भी वह नेट्स में छक्के जड़ रहे हैं। उनके लिए उम्र महज एक संख्या है।"

रविवार को जब धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उन्हें सीएसके के लिए 250 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत होगी। धोनी ने सीएसके की कप्तानी करते हुए 212 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 128 मुकाबलों में जीत और 82 में हार मिली है।

धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) हैं।

Advertisement

धोनी 2008 से सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि, 2016 और 2017 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण जब टीम निलंबित हुई थी, तब वह कुछ समय के लिए अलग हुए थे। पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में सीएसके ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा है क्योंकि वह पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मुंबई और चेन्नई के इस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा। उन्होंने कहा, "यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं। चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मुंबई पर हावी रही है, जैसे मुंबई अपने वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके पर भारी पड़ती है।"

यह दोनों टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 17 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, पिछले साल खेले गए एकमात्र मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया था।

Advertisement

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मुंबई और चेन्नई के इस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा। उन्होंने कहा, "यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं। चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मुंबई पर हावी रही है, जैसे मुंबई अपने वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके पर भारी पड़ती है।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार