ऑस्ट्रेलिया ने रनों के अंतर से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने शनिवार को द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 98 रन से जीत हासिल की।

Advertisement

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की बराबरी कर ली, जिसने साल 2020 में कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड को 98 रन से शिकस्त दी थी। इस लिस्ट में इंग्लैंड की टीम ही शीर्ष पर है, जिसने साल 2023 में केप टाउन में पाकिस्तान को 114 रन से हराया था।

Advertisement

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों की सूची में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जिसने साल 2020 में कैनबरा के मैदान पर थाईलैंड को 113 रन से हराया था, जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में 102 रन से मैच जीत चुकी है।

साउथेम्प्टन में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 28 गेंदों में 50 रन जोड़े।

वोल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि बेथ मूनी 42 गेंदो में 10 बाउंड्री के साथ 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। इनके अलावा, एश्ले गार्डनर ने 58 रन, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से आइरिस ज्विलिंग ने 3 विकेट हासिल किए। कैरोलीन डी लैंग को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

साउथेम्प्टन में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 28 गेंदों में 50 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कैलिस ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि लीडे ने 57 गेंदों में 5 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। एनाबेल सदरलैंड ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार