भारतीय क्रिकेट में 2013 से 2015 के बीच तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का नाम बहुत तेजी से ऊपर आया था। घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले मोहित की ताकत सटीक लाइन लेंथ और विविधता थी। उनके पास गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के साथ ही बाउंसर और यॉर्कर डालने की क्षमता थी।

Advertisement

मोहित शर्मा का जन्म 18 सितंबर 1988 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुआ था। मोहित का तेज गेंदबाजी के प्रति बचपन से लगाव था और वह बहुत मेहनती थे। 2011-12 में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने वाले मोहित ने उस सीजन में महज 3 मैच खेले थे और इन तीन मैचों में ही अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। इसके अगले सीजन (2012-13) में उनका प्रदर्शन और प्रभावशाली रहा। वह उस सीजन रणजी ट्रॉफी में देश के पांचवें सफल गेंदबाज थे।

घरेलू क्रिकेट में मोहित के शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) का ध्यान खींचा। धोनी ने सीएसके की प्लेइंग इलेवन में मोहित को लगातार मौका दिया। मोहित ने लगातार 135 के आस-पास की गति और सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करते हुए अपनी पहचान पावर प्ले के श्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में बनाई। आईपीएल 2013 में सीएसके के लिए मोहित ने 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे।

मोहित का यह प्रदर्शन बेकार नहीं गया और उसी साल उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल गया। शर्मा ने 1 अगस्त 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वह डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इसके बाद वह अगले 2 साल तक वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा रहे और गेंदबाजी शुरुआत करते थे। इस दौरान 30 मार्च 2014 को उन्होंने टी20 डेब्यू भी किया। मोहित वनडे विश्व कप 2015 में मोहम्मद शमी और उमेश यादव के साथ भारत की तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा था। विश्व कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और मोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर भी यहीं ढलान की ओर मुड़ गया। 25 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।

मोहित शर्मा ने अपने 2 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 31 और टी20 में 6 विकेट दर्ज हैं। वह 2015 में वनडे विश्व में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

शर्मा का आईपीएल करियर लंबा रहा। 2013 में सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले शर्मा ने 2025 में अपना आखिरी सीजन खेला। इस दौरान वह सीएसके के अलावा, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। कुल 120 आईपीएल मैचों की 119 पारियों में मोहित शर्मा ने 134 विकेट लिए। 10 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2014 में सीएसके के लिए 16 मैचों में 23 विकेट लेकर वह 'पर्पल कैप' विजेता रहे थे।

मोहित शर्मा ने अपने 2 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 31 और टी20 में 6 विकेट दर्ज हैं। वह 2015 में वनडे विश्व में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोहित शर्मा ने 3 दिसंबर 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया था। संन्यास के बाद वह क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर सक्रिय हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार