Second Test Match Between India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 2026-27 सीजन के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम के घरेलू शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले साल 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच पांच टेस्ट मुकाबलों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।
इस बार प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 21-25 जनवरी के बीच नागपुर में सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। इसके बाद 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दोनों देश चेन्नई में दूसरा टेस्ट खेलेंगे।
गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम 11-15 फरवरी के बीच पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के मैच की मेजबानी करेगा। यह सीरीज का तीसरा मैच होगा। चौथा मुकाबला 19-23 फरवरी के बीच रांची में आयोजित होगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद की मेजबानी में 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित होगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 का शेड्यूल:
21-25 जनवरी: पहला टेस्ट (नागपुर)
29 जनवरी-2 फरवरी: दूसरा टेस्ट (चेन्नई)
11-15 फरवरी: तीसरा टेस्ट (गुवाहाटी)
19-23 फरवरी: चौथा टेस्ट (रांची)
27 फरवरी-3 मार्च: पांचवां टेस्ट (अहमदाबाद)
19-23 फरवरी: चौथा टेस्ट (रांची)
Also Read: LIVE Cricket Score
सचिन तेंदुलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक 3,262 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 34 टेस्ट की 65 पारियों में 9 शतक और 16 अर्धशतक जमाए हैं। रिकी पोंटिंग (2,555), वीवीएस लक्ष्मण (2,434), स्टीव स्मिथ (2,201) और विराट कोहली (2,169) टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।