New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें खिताब जिताने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए अपने घरेलू मैदान पर गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल भी चुनौती है, क्योंकि यहां बहुत रन बनते हैं।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए एसआरएच की निडर बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन गेंदबाजी को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की फ्लैट पिच के उपयुक्त न मानते हुए कहा कि यहां विकेट के लिए गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प होने चाहिए।

Advertisement

उथप्पा ने कहा, "हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी देखना मजेदार है, लेकिन इस तरह की बल्लेबाजी से आईपीएल जीतने में मदद नहीं मिलेगी। टीम की गेंदबाजी कमजोर है। गेंदबाज ही आपको ट्रॉफी जिताते हैं।"

उन्होंने कहा, "हैदराबाद में, वे सात मैच खेलते हैं, पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। इस पिच पर मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज भी संघर्ष करते दिखे हैं।"

उथप्पा ने कहा कि एसआरएच को भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज की जरूरत है। वह बहुत चालाक है। वह गेंद को स्विंग करता है, गति बदलता है, यॉर्कर डालता है।

एसआरएच पिछले सीजन में कमजोर गेंदबाजी की वजह से एक्सपोज हो गई थी। टीम गेंदबाजी की बदौलत किसी भी मैच पर नियंत्रण स्थापित करने में सफल नहीं हो पा रही थी।

Advertisement

उथप्पा ने कहा कि एसआरएच को भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज की जरूरत है। वह बहुत चालाक है। वह गेंद को स्विंग करता है, गति बदलता है, यॉर्कर डालता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एसआरएच आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ करेगी। यह सीजन का उद्घाटन मुकाबला है जो आरसीबी के घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार